छपरा: जिले के गड़खा प्रखंड के जिगना गांव में पानी भरे पोखरे में डूबने से किशोरी की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका गड़खा थाना क्षेत्र के जिगना गांव निवासी जय किशुन साह के 21 वर्षीय पुत्री कविता कुमारी बताई जाती है। जो रविवार की सुबह घर से शौच करने के लिए निकली थी। वह पोखरा में हाथ पैर धोने के क्रम में उसका पांव फिसल गया और उसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद जब वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। जिसके बाद उसका उसका शव पोखरा में तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया सीओ मो जावेद ने कहा कि जांचोपरांत सभी सरकारी सहायता मृतिका के परिजनों को दिया जाएगा। घटना के बाद पिता जयकिशुन साह, माँ मन्जू देवी, भाई सन्तोष साह,छोटू कुमार, बहन उषा कुमारी,सरिता कुमारी, संगीता कुमारी समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…