पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को दिल्ली के सैनिक फार्म हाउस में सगाई कर ली। इस दौरान बड़ी संख्या लालू परिवार को सदस्य मौजदू रहे। वहीं तेजप्रताप कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। रिंग सेरेमनी के दौरान लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप दिल्ली के जाम में फंस गए। इस दौरान तेजस्वी ने सगाई की अंगूठी पहना दी। टीवी चैनल से बात करते हुए तेजप्रताप ने अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि जाम में फंसे रहने के दौरान मुझे तेजस्वी के सगाई कर लेने की खबर मिली। तेजप्रताप ने कहा कि दूल्हा-दुल्हन का दांपत्य जीवन बेहतर रहे यही मेरा आशीर्वाद है।
तेजप्रताप ने इस दौरान मीडिया पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि बिहार की बड़ी खबरों को छोड़कर लालू परिवार की शादी को ही फोकस किया जा रहा है। तेजप्रताप ने कहा कि मीडिया पर परिवार के सदस्यों के साथ बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया।
तेजस्वी की होने वाली पत्नी का नाम पूछने पर तेजप्रताप किनारा करते नजर आए और कहा कि मैं जेठ हूं कैसे बहू का नाम ले सकता हूं। तेजप्रताप ने कहा कि शाम को तेजस्वी की शादी है, उसमें मैं शामिल रहूंगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…