Categories: पटना

सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद तेज प्रताप का बड़ा दावा, बोले- ‘सरकार बनाएंगे, हुई सीक्रेट बात’

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के पटना स्थित आवास पर शुक्रवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जो देखते-देखते ही बड़े राजनीतिक कार्यक्रम में बदल गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ राबड़ी के आवास से महज कुछ दूर स्थित अपने निवास से पैदल ही आए. राजनीतिक कटुता के बावजूद सामाजिकता के दर्शन हुए और राष्ट्रीय जनता दल के संभावित उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव सहित राबड़ी के पूरे परिवार ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया.

वहीं लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के एक बयान से सियासत गरमा गई. दरअसल उन्होंने साफ कहा है कि “सरकार बनाएंगे, खेल होगा, हमारी नीतीश जी से सीक्रेट बात हुई है. साथ ही तेज प्रताप ने यह भी कहा कि हमने नीतीश कुमार के लिए पहले नो एंट्री का बोर्ड लगा रखा था, लेकिन अब उन्हें हमने एंट्री दे दी है. अब वह आए हैं तो सरकार भी बनेगी.”

बिहार की राजनीति में बदलाव की लोग लगा रहे कयास

इस बीच सीएम नीतीश कुमार जैसे ही अपने स्थान पर बैठे, चिराग पासवान, जो उनसे कुछ समय पहले ही वहां पहुंचे थे, ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. जो लोग चिराग को नीतीश पर हमले करते देखते आए हैं, वे इस दृश्य को देखकर शायद ही अपनी आखों पर विश्वास कर पाए होंगे. नीतीश ने इफ्तारी ग्रहण की और इस दौरान लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव उनके बगल में बैठे थे. दोनों के नजदीक लालू के परिवार के अन्य सदस्य भी बैठे नजर आए, जिनमें उनकी बड़ी बेटी और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती भी शामिल थीं. इस घटना के बाद उम्मीद के अनुरूप सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया. लोग इसे बिहार में बड़े राजनीतिक उलटफेर का संकेत बताने लगे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026