Categories: पटना

तेजस ट्रेन में चड्डी-बनियान में घूम रहे थे नीतीश के विधायक, यात्री ने टोका तो दी देख लेने की धमकी

पटना: अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें वह ट्रेन के अंदर अंडरवियर और गंजी पहनकर घूम रहे हैं। उनकी इस हरकत पर जब सहयात्री ने आपत्ति जताई तो आरोप है कि विधायक ने उन्हें देख लेने और गोली मारने की धमकी दी।

विधायक पर आरोप है कि उन्होंने यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। जानकारी के अनुसार, गोपाल मंडल पटना-दिल्ली तेजस ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। आरोप है कि ट्रेन के अंदर अंडरवियर और गंजी पहनकर घूमने पर जब यात्री ने उन्हें टोका तो उन्होंने उसके साथ गाली-गलौच की और गोली मारने की धमकी दी। सहयात्री प्रहलाद पासवान ने विधायक से कहा कि ट्रेन में महिलाएं भी हैं, आप जनप्रतिनिधि हैं, आप इस तरह नहीं कर सकते तो गुस्से में मंडल ने उन्हें देख लेने की धमकी दी।

टीटीई और आरपीएफ ने शांत कराया मामला

आरोप है कि विरोध के बाद विधायक गुस्से में आ गए और सहयात्री को गाली देते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गए। विधायक के साथ तीन लोग सफर कर रहे थे। यात्रियों के साथ कहासुनी होने पर साथ आए लोग उन्हें समझाने लगे। इसी बीच मौके पर पहुंचे टीटीई ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवाया। वहीं सहयात्री ने आरपीएफ से विधायक की शिकायत की, इसपर आरपीएफ ने उनका कोच बदल दिया।

तेजप्रताप ने कहा-नितीश कुमार मांगे इस्तीफा

इस मामले में आरजेडी विधायक तेजप्रताप यादव का कहना है कि नीतीश कुमार ये तस्वीर देख रहे हैं तो उन्हें पार्टी से तुरंत बाहर कर दें। मुख्यमंत्री को उनसे इस्तीफा मांग लेना चाहिए।

आरपीएफ और टीटीई ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया: सीपीआरओ

पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने कहा, ‘जेडीयू विधायक गोपाल मंडल कल तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में पटना से नई दिल्ली जाने के दौरान अंडरगारमेंट्स में घूमते हुए दिखाई दिए। साथी यात्रियों ने विधायक के व्यवहार की शिकायत की। आरपीएफ और टीटीई ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।’

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026