वैशाली: बिहार के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की सगाई होने वाली है. ये खबर सुनने के बाद से आरजेडी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. सभी अपने-अपने अंदाज में खुशी का इजहार कर रहे हैं. इसा क्रम में बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर गांव में पार्टी के समर्थकों और नेता ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और जश्न मनाते हुए दिखे. तेजस्वी यादव की शादी और सगाई की खबर सुनने के बाद आरजेडी नेता केदार प्रसाद यादव मस्ती में झूम उठे हैं और अपने समर्थकों के साथ जश्न मना रहे हैं.
आरजेडी नेता ने की भविष्यवाणी
केदार प्रसाद यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव की दुल्हनिया जब बिहार आएगी, तब से बिहार की सत्ता चेंज हो जाएगी और तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे. सूत्रों की मानें तो तेजस्वी की सगाई में परिवार के लोगों के साथ केवल खास दोस्त ही शामिल होंगे. कुल मिलाकर 40 से 50 लोगों के शामिल होने की जानकारी है. सभी कार्यक्रम दिल्ली में होंगे जिनमें बाहली लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया है.
सगाई में केवल परिजन रहेंगे मौजूद
बता दें कि तेजस्वी की सगाई के मौके पर पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी (Rabri Devi), सभी बहन समेत बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहेंगे. इस कार्यक्रम में लालू परिवार के अलावे भी कुछ लोग शामिल होंगे. इधर, बहन रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर भाई की शादी की खबर की पुष्टि की है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ” भाई के सिर पर सेहरा है सजने वाला, खुशियों से गुलजार घर का आंगन है होने वाला.” रोहिणी के इस ट्वीट से यह कंफर्म हो गया है कि तेजस्वी की शादी की तैयारी हो रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…