Categories: पटना

तेजस्वी यादव का दावा नीतीश सरकार का गिरना तय, सही समय का है इंतजार

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने शनिवार को 10 सर्कुलर रोड पर पूर्व विधायक महेश्वर सिंह का राजद में स्वागत किया। महेश्वर सिंह ने अपने समर्थकों सहित राजद का दामन थाम लिया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महेश्वर बाबू अनुभवी नेता हैं और उन्होंने लालूजी के नेतृत्व में भरोसा जताया है। तेजस्वी यादव ने फिर सरकार पर हमला बोलते हुए दावा किया कि इस सरकार में इतने अंर्तविरोध हैं कि इसका गिरना तय है। उन्होंने कहा कि सरकारी के मंत्री और विधायक ही तबादलों में हुए भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि बिहार में न गरीबों की सुनवाई होती है और न ही बिना घूस दिए ब्लॉक और थाना से लेकर किसी सरकारी दफ्तर में कोई काम होता है। अफसरशाही बेलगाम है। बीते सालों में कई घोटाले हुए लेकिन किसी भ्रष्टाचारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि जून में कोई तबादला बिना पैसे के नहीं हुआ। आरोप लगाया कि शिक्षा-स्वास्थ्य चौपट, कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। इस मौके पर पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि लालूजी गरीब-गुरबों की आवाज हैं। उन्होंने कहा कि हमने तेजस्वी यादव को नेता माना है और यह बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026