Categories: पटना

तेजस्वी के विधायक तो नहीं टूटे, लेकिन नीतीश के पूर्व विधायक थामेंगे RJD का दामन

पटना: जनता दल यूनाइटेड के नेता हर दिन दावा कर रहे हैं कि तेजस्वी यादव के विधायकों में टूट होने वाली है. आरजेडी विधायकों में टूट के दावे के बीच नीतीश कुमार के पूर्व विधायक ने पाला बदलने का फैसला कर लिया है. जेडीयू के विधायक रह चुके मंजीत सिंह ने एलान किया है कि 3 जुलाई को वो आरजेडी का दामन थामेंगे. मंजीत सिंह बैकुंठपुर विधानसभा सीट से जेडीयू के विधायक रह चुके हैं. हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला था और उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था लेकिन अब मंजीत सिंह ने आरजेडी ज्वाइन करने का फैसला कर लिया है.

मंजीत सिंह ने शनिवार को ही राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने का फैसला कर लिया था. उन्होंने तेजस्वी यादव से राबड़ी आवास पर मुलाकात भी की थी. उनके साथ आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह भी मौजूद थे. मंजीत सिंह के साथ-साथ पूर्व विधायक महेश्वर सिंह भी आरजेडी की सदस्यता लेंगे. महेश्वर सिंह भी जेडीयू में थे और पिछला चुनाव उन्होंने निर्दलीय के तौर पर लड़ा था.

मंजीत सिंह की पहचान उन नेताओं में होती रही है जो नीतीश कुमार के युवा ब्रिगेड के सदस्य थे. 2010 के विधानसभा चुनाव में मंजीत सिंह बैकुंठपुर से चुनाव जीते थे. साल 2015 में भी उन्हें पार्टी ने टिकट दिया था लेकिन तब बीजेपी के मिथिलेश तिवारी ने इस सीट पर जीत हासिल की थी. 2020 के विधानसभा चुनाव में मंजीत सिंह की सीट पर बीजेपी का दावा था. लिहाजा उनका टिकट कट गया और बाद में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा. मंजीत सिंह के चुनाव लड़ने का असर यह हुआ कि बीजेपी भी इस सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई और आरजेडी के उम्मीदवार विधानसभा सीट से जीते. अब बैकुंठपुर से आरजेडी के विधायक होने के बावजूद मंजीत सिंह आरजेडी की सदस्यता लेने वाले हैं

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024