Categories: पटना

रूपेश हत्याकांड में पुलिस जांच पर तेजस्वी ने क्यों कहा- नीतीश जी ने बकरा खोज लिया

पटना: अमूमन किसी हाई प्रोफ़ायल मामले के उद्भभेदन के बाद पुलिस टीम को बधाई दी जाती है और सब लोग राहत की सांस लेते हैं. लेकिन बिहार की राजधानी पटना में पिछले महीने इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या में जो पुलिस ने रोडरेज का मामला कहकर इस पूरे मामले को समाप्त करने की पहल की उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमारविपक्ष के निशाने पर हैं.

विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट कर कहा कि जिस आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्ता र किया है वो बलि का बकरा है. तेजस्वी ने फिर कहा कि उन्होंने पंद्रह दिन पहले भविष्यवाणी कर दी थी कि इस मामले में असल अभियुक्तों को बचाने की कोशिश होगी.

रूपेश हत्याकांड में मैंने आज से 15 दिन पहले कह दिया था नीतीश कुमार जी अपने नाक के बाल और आँखों के तारे को बचाने को लिए बकरा खोज रहे है।

आज बिहार पुलिस ने बकरा खोज ही लिया। यक़ीन मानिए ऐसी कहानी Cग्रेड की घिसी-पिटी फ़िल्मों में भी नहीं मिलेगी।आपको पुलिस की कहानी ज़रूर सुननी चाहिए https://t.co/q1HE5PrhdR

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 3, 2021

निश्चित रूप से अब पटना पुलिस जब तक अन्य आरोपियों को गिरफ़्तार नहीं करती तब तक शायद नीतीश कुमार जो गृह मंत्री होने के नाते पुलिस विभाग के मुखिया भी हैं, उन्हें आलोचना झेलनी होगी. हालांकि माना जा रहा है कि रूपेश के परिवार वाले भी पुलिस के रोड रेज के एंगल से सहमत नहीं हैं. उनका मानना है कि इतने छोटी बात के लिए दो महीने बाद कोई इतने नृशंस तरीक़े से हत्या नहीं करेगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026