Categories: पटना

तेजेस्वी यादव नव विवाहिता राजश्री के साथ सड़कों पर निकले और समर्थकों से मिले

लालू यादव के छोटे लाल तेजस्वी यादव गुरुवार को पहली बार पत्नी राजश्री के साथ पटना की सड़कों पर चहलकदमी करने निकले. उन्होंने राबड़ी आवास के बाहर सड़क पर निकलकर समर्थकों का अभिवादन किया. इस दौरान तेजस्वी और उनकी पत्नी की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

9 दिसम्बर को दिल्ली में शादी करने के बाद तेजस्वी के पटना आने के बाद कई दिनों से उनके राबड़ी आवास से बाहर निकलने का इंतजार किया जा रहा था. गुरुवार दोपहर बाद उन्होंने पत्नी के साथ सड़क पर निकलकर समर्थकों का अभिवादन किया और सभी के प्रति आभार जताया. इस दौरान वे लोगों का आशीर्वाद लेते दिखे।

लोगों ने तेजस्वी और राजश्री को एक साथ अपने बीच देखकर काफी उत्साह दिखाया. राजश्री ने इस दौरान कुछ लोगों के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया. अपने चहेते जोड़े को अपने बीच पाकर भीड़ की ख़ुशी देखते बनी. इस बीच राजश्री ने लोगों से मिल रहे प्यार और स्नेह को पाकर कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।

इसके पूर्व गुरुवार सुबह तेजप्रताप ने एक ट्वीट कर परिवार को एकजुट दिखाया है. उन्होंने नाराज साधु को छोड़कर अपने एक अन्य मामा प्रभुनाथ यादव और मामी के साथ गुरुवार को तेजस्वी और राजश्री को आशीर्वाद दिया. प्रभुनाथ संग उन्होंने तेजस्वी, राजश्री और माँ राबड़ी देवी की फोटो ट्वीट की है. उन्होंने लिखा है, पटना आने के बाद पहली बार बड़े मामा-मामी के साथ नव दंपत्ति को आशीर्वाद दिया. ख़ुशियों के इस अथाह सागर में बड़े मामा और मामीजी का आना परिवार की ख़ूबसूरती में चार चाँद लगा गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024