परवेज अख्तर/सिवान :- गभीरार गांव स्थित बाबा रत्न ब्रह्मस्थान पर बुधवार से दस दिवसीय अष्टयाम का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली।शोभायात्रा में पंचायत के लोग भी शामिल हुए। इस दौरान जय श्रीराम, जय माता दी व बाबा रत्न ब्रह्म का जयघोष से किया गया। मालूम हो कि प्रत्येक साल नवरात्रि के मौके पर दस दिनों का अखंड अष्टयाम होता है। यहां नवरात्रि के मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। अष्टयाम के समापन के मौके पर भंडारे का आयोजन भी किया जाता है। बाबा रत्न ब्रह्म के दर्शन के लिए प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। शोभायात्रा में गांव के मजिस्टर सिंह, इमाम हुसैन, सुनील कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, रविश कुमार, अंशु सिंह, अनुराग कुमार, राजेश साह, रंजीत कुमार व भुनेश्वर शाही थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…