सिवान में दस प्रतिशत बढ़ी डिमांड, पर्याप्त मात्रा में है ऑक्सीजन की उपलब्धता

कोरोना के बढ़े मामले तो ऑक्सीजन की भी बढ़ी डिमांड

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। इसको लेकर प्रशासन काफी सजग और सतर्क है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की ओर से लगातार अस्पतालों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिले में ऑक्सीजन की कोई दिक्कत नहीं है। इसकी उपलब्धता प्रचुर मात्रा में है। हालांकि कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ इसकी डिमांड भी बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार कोरोना के पूर्व जहां जिले में प्रतिदिन 10-15 सिलेंडर की खपत सरकार अस्पताल में हो रही थी वहीं अब इसकी डिमांड में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी रखी है।प्रतिदिन 100 से 110 सिलेंडर की होती है खपत :

सिविल सर्जन डा. यदुवंश कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में प्रतिदिन 100 से 110 सिलेंडर की खपत हो रही है। इस समय हमारे स्टॉक में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है। महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल स्थित डेडिकेटेड कोविड में वर्तमान समय में प्रतिदिन भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन की जरुरत पड़ रही है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारियों को भी बताया गया है। सीएस ने बताया की जब भी आवश्यकता होगी, इसकी तत्काल व्यवस्था कराई जाएगी।

कोविड अस्पताल में 70 बेड व 80 ऑक्सीजन सिलेंडर है उपलब्ध

अनुमंडलीय अस्पताल में बनाए गए कोविड अस्पताल में प्रतिदिन मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधक देवेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि कोविड अस्पताल में 70 बेड लगाए गए हैं। वहीं 80 आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है। अस्पताल में विभिन्न प्रखंडों के 23 मरीज भर्ती हैं। जिन्हें आक्सीजन, मुख्य मुख्य दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है। सभी बेडों पर आवश्यकता के अनुरूप पाइप लाइन के माध्यम से ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026