परवेज़ अख्तर/सिवान:
विधानसभा चुनाव को लेकर नुक्कड़ जनसभा के लिए दारौंदा के 10 विद्यालयों को चयनित किया गया है। सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए प्रत्याशियों के लिए नुक्कड़ जनसभा के लिए प्रखंड में 10 विद्यालय को चयनित किया गया है। इसमें राजकीय मध्य विद्यालय दारौंदा, राजकीय मध्य विद्यालय हड़सर धनौती, उमाशंकर सिंह महाविद्यालय जलालपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जलालपुर कचहरी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नंदा टोला, मध्य विद्यालय रुकुंदीपुर, मध्य विद्यालय हडसर पूर्वी, मध्य विद्यालय करसौत, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मदारीचक, गौरीशंकर उच्च विद्यालय दारौंदा आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी जनसभा के लिए अनुमति आवश्यक है। बिना अनुमति किसी तरह की सभा या बैठक होगी तो आचार संहिता मामले में कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…