परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाने की टीम ने शनिवार की देर शाम तक विभिन्न जगहों से जब्त किए गए 10 हजार लीटर देसी शराब को नष्ट किया। अंचलाधिकारी अतुल कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार तथा आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर समरजीत सिंह की मौजूदगी में सोना नदी के किनारे जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर विभिन्न जगहों से जब्त किए 50 ड्रम में रखे 10 हजार लीटर देसी शराब को विनष्ट किया गया। शराब गहरे गड्ढे में खुदवा विनष्ट किया गया, ताकि कोई जीव जंतु इसका प्रयोग ना कर सके । इस मौके पर प्रशिक्षु दारोगा अंकित ओझा समेत कई पुलिस बल मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…