दरौली में बोलेरो के धक्के से दस वर्षीय बच्चे की मौत

  • दुर्घटना उस समय हुई जब मासूम तियर मोड़ के पास अपने घर के सामने सड़क के किनारे खड़ा था
  • बच्चे को रौंदते हुए रघुनाथपुर की तरफ फरार
  • आपदा राहत कोष से मुआवजा का आश्वासन
  • 01 घंटे तक नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड क्षेत्र के दरौली-रघुनाथपुर मेन रोड पर तियर मोड़ के पास शुक्रवार को सड़क किनारे खड़े मासूम की अनियंत्रित बोलेरो के धक्के से मौत हो गई। मृतक तियर मोड़ निवासी नागेंद्र शर्मा का दस वर्षीय पुत्र अंकित शर्मा था। ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मासूम तियर मोड़ के पास अपने घर के सामने सड़क के किनारे खड़ा था। तब तक दरौली की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो सड़क से नीचे उतर दाहिने तरफ जाकर बच्चे को रौंदते हुए रघुनाथपुर की तरफ निकल गयी।

जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने रघुनाथपुर-दरौली रोड को जाम कर दिया। जिससे लगभग एक घंटे तक दरौली-रघुनाथपुर रोड जाम रहा। इधर मासूम की मौत की खबर मिलते हीं परिजनों के दहाड़ मार कर रोने से माहौल गमगीन हो गया। इधर दुर्घटना की सूचना मिलते हीं सीओ अरविंद प्रसाद सिंह व असांव थाना की पुलिस व सामाजिक कार्यकर्ता सोनू पांडेय ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर रोड जाम को हटवाया। उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया। सीओ अरविंद प्रसाद सिंह ने आपदा राहत कोष से मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया।

गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

बोलेरो के रौंदने से मृत मासूम की मां बीनू देवी दहाड़ मार कर रोने के क्रम में बोल रही थी कि अब कईसे जियब हो दादा। कहां गईल हो लाल। बेसुध मां सहित परिजनों के रोने से तियर गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026