परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के कोड़ारी गांव के समीप गंडक नहर निर्माण के ठेकेदार से अपराधियों ने बुधवार को 20 लाख की रंगदारी मांगी। नहीं देने पर हत्या की धमकी दी। जानकारी के अनुसार दो बाइक पर सवार छह अपराधी हथियार कोड़ारी गांव में चल रहे नहर निर्माण स्थल पर पहुंचे और अपराधियों ने मजदूरों से ठेकेदार को शीघ्र बुलाने को कहा। ठेकेदार की फोन नंबर भी मांगा। जब मजदूरों ने देने से इन्कार कर दिया तब अपराधियों ने करीब डेढ़ घंटे इंतजार करने के बाद मजदूरों को धमकी देते हुए कहा कि ठेकेदार से कहना कि 20 लाख रुपये दे दे, नहीं तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद दारौंदा स्थित गंडक कार्यालय स्थित कमला आदित्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यालय में जाकर लिपिक शिवम कुमार से 20 लाख की रंगदारी की मांग की। लिपिक शिवम कुमार द्वारा इसका विरोध किये जाने पर अपराधियों द्वारा उनकी जमकर पिटाई कर दी गई और 20 लाख रुपये की रंगदारी और कंपनी के अधिकारियों के नंबर की मांग करते हुए मारपीट की। मामले में कमला आदित्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने कहा कि अभी तक एफआईआर के लिए आवेदन नहीं मिली है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…