महाराजगंज में कपड़ा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, सनसनी

दुकान बंद कर घर जाते समय हुई घटना

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज में बेलगाम अपराधियों ने गुरुवार की देर शाम एक कपड़ा व्यवसायी को गोली मार कर फरार हो गए. घटना के संबंध में बताया जाता है कि ज्ञात हो कि शहर के काजी बाजार स्थित रेड एंड टेलर के मालिक व सारण जिला के जनता बाजार थाना क्षेत्र के बनपुर लतीफ गांव निवासी चांद महमूद के पुत्र हमीद अहमद अपनी दुकान बंद कर अपने बुलेट मोटरसाइकिल से पुरानी बाजार स्थित अपने घर जाने को लेकर बुलेट स्टार्ट कर रहा था. तभी पांच की संख्या में आए अपराधियों ने तीन गोली मार दी. सीवान सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में जाने के क्रम मे रास्ते मे मौत हो गई.

इस गोलीबारी की घटना से शहर में दहशत का माहौल कायम है. जख्मी हमीद को परिजनों ने महाराजगंज पीएससी लाया, जहां डॉक्टरों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, एसआई दिलीप कुमार दलबल के साथ भी पीएचसी पहुंचे. घटना की जानकारी मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए. मृतक शहर के पुरानी बाजार मे एक मकान खरीद कर अपने घर के साथ बीस वर्षों से रह रहा था. इधर घटना के बाद पुलिस ने बुधवार कि रात दो महिला व एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026