Categories: पटना

शराबबंदी मामले में समय पर चार्जशीट जमा नहीं करने से आरोपियों को मिली जमानत….तमतमाये SSP ने पांच पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

दरभंगा: डीएम कार्यालय परिसर में शराब की बोतल मिलने की घटना का मामला अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि बाद जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक ने चार थानाें पर बड़ी कार्रवाई की है। इनमें यूनिवर्सिटी थाना के दारोगा सिमरी थानाध्यक्ष व बहादूरपुर थाना के जमदार सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। बताया गया कि समय पर आरोप पत्र जमा नहीं करने के मामले में की गई है। एसएसपी ने ने मामले में पांचों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के आदेश जारी किया था। बताया जा रहा है कि तीनों थानों से आरोपियों को बचाने के लिए जानबूझकर आरोप पत्र दायर करने में देरी की गई। जिसके कारण शराबबंदी में पकड़े गए सभी आरोपियों को कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया। वहीं समाहरणालय परिसर में मिली शराब के बोतल के मामले में दो सुरक्षाकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।

बताया गया कि यूनिवर्सिटी थाना में पदस्थापित दारोगा सुभाष चन्द्र मंडल द्वारा शराब से सम्बंधित केस 254/21 में समय पर आरोप पत्र समर्पित नहीं करने कारण अभियुक्त सीआरपीसी धारा 167 (2) का लाभ मिलने के कारण अभियुक्त को न्यायालय से जमानत मिल गई. इसके अतिरिक्त केस 53/21 में अभियुक्त का पूरा आपराधिक इतिहास कोर्ट में समर्पित नहीं किया. इस लापरवाही के लिए सुभाष चंद्र को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बहादुरपुर थाना में पदस्थापित जमादार अमित रंजन द्वारा केस 236/21 में समय पर आरोप पत्र समर्पित नहीं करने के कारण अभियुक्त को 167 (2) के लाभ के कारण जमानत मिली. इन्हें भी निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू की गई. इसके साथ ही सिमरी थाना में पदस्थापित जमादार मो. मोइन द्वारा केस 258/21 में समय पर आरोप पत्र समर्पित नहीं करने के कारण अभियुक्त को 167 के लाभ के कारण जमानत मिली. इन्हें भी निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

वहीं, सिमरी थानाध्यक्ष हर किशोर यादव द्वारा समय पर केस 152/20 में आरोप पत्र समर्पित नहीं करने के कारण अभियुक्त को 167 के लाभ के कारण जमानत मिली. इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई आरम्भ करते हुए लाइन हाजिर किया जा रहा है. इसके साथ ही वर्तमान में वजीतपुर ओपी प्रभारी नीरज वर्मा लहेरियासराय केस 73/18 में समय पर चार्ज शीट समर्पित नहीं करने के कारण अभियुक्त को 167 के लाभ के कारण जमानत मिली. इन्हें भी निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026