परवेज अख्तर/सिवान : शहर में कल होने वाले महावीरी जुलूस के पूर्व जिला प्रशासन व जिला पुलिस एक्शन में है। रविवार को फ्लैग मार्च में हॉस्पिटल रोड में अस्पताल परिसर के सामने अतिक्रमण किए लोगों पर प्रशासन ने लाठी चार्ज कर उन्हें खदेड़ा। जबकि सोमवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। सोमवार को हॉस्पिटल रोड में बड़हरिया स्टैंड व बबुनिया मोड़ से तरवारा मोड़ तक चला। अभियान का नेतृत्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमन समीर व एएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने किया। दोपहर को टीम अस्पताल चौक से बड़हरिया मोड़ पहुंची। यहां सदर अस्पताल के नजदीक रसूखदार व्यवसायियों ने अपना सारा सामान सड़क पर ही रखा था। टीम के साथ भारी पुलिस बल को देखते ही ये लोग हर बार की तरह इसे हटवाने की बात कहने लगे।
महावीरी जुलूस मेला के एक दिन पूर्व सोमवार की देर रात से पूरे शहर में विभिन्न अखाड़ों द्वारा निकाली गई झांकी प्रदर्शन के दौरान शहर में पूरी रात बिजली की सप्लाई को ठप कर दिया गया। इस कारण लोगों को इंवर्टर के ही सहारे रात गुजारनी पड़ी। विदित हो कि बुधवार को महावीरी अखाड़ा जुलूस मेला निकाला जाएगा। जिसको लेकर सोमवार की रात झांकी निकाली गई। जुलूस के दौरान शहर के विभिन्न वार्डों में रात 10 बजे से बिजली गुल रही। बता दें कि बुधवार को अखाड़ा जुलूस के दौरान दोपहर 1 बजे से शहर में बिजली की सप्लाई ठप कर दी जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…