परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हसनपुरा प्रखंड के उसरी बुजुर्ग पंचायत के सैकड़ों लोगों ने ध्वनि प्रदूषण को लेकर एसडीओ को आवेदन दिया है। स्थानीय असलम, रामकिशुन, राजेंद्र शर्मा, प्रिंस शर्मा, विजय शर्मा, मनीष शर्मा, मिठू चौधरी, मिंटू तिवारी, जितेंद्र शर्मा, सुमित कुमार शर्मा आदि ने अपने आवेदन में कहा है कि उसरी बुजुर्ग में लाउडस्पीकर के तेज ध्वनि से लोगों को रहना दुश्वार हो गया है। लोग शादी विवाह से लेकर छठियार, गंवना, विदाई, दिन धराई इत्यादि मौके पर सुबह से लेकर पूरी रात तक तेज आवाज से लाउडस्पीकर एवं प्रयोग कर रहे हैं, जिससे बच्चों को अध्ययन, सकून से रहने वाले तथा रक्तचाप एवं दिल के मरीजों को मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने इस समस्या से निदान कराने की गुहार लगाई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…