परवेज़ अख्तर/सिवान : आंदर के फाजिलपुर कांधपाकड़ तथा दारौंदा प्रखंड मुख्यालय में रविवार को कलश यात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से चल विभिन्न गांव होते हुए नजदीक के तालाब से वैदिक मंत्रों के साथ जल भरा पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां आचार्योंं के वैदिक मंत्रों के साथ महायज्ञ शुरू हुआ। कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु,बैंड बाजा, हाथी-घोड़े के साथ शामिल हुए। ज्ञात हो कि आंदर प्रखंड के फाजिलपुर कांधपाकड़ हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज के समीप बगीचे में नवनिर्मित शिव मंदिर प्रांगण प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में जानकी संस्कृत प्राथमिक मध्य,उच्च सह महाविद्यालय गुरुकुल बरवा के बटुकों द्वारा राम, लक्ष्मण, हनुमान, भरत, शत्रुघ्न, कृष्ण सहित दर्जनों देवताओं की आकर्षक झांकिया निकाली गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…