छपरा

कोविड-19 से बचाव का मूल मंत्र: सावधानियां बरतेंगे तो नहीं छू पाएगा कोरोना

  • मास्क रहे तो कोरोना शरीर में प्रवेश नहीं कर पाएगा
  • लोग सावधानी बरतेंगे तो जिला कोरोना मुक्त होगा
  • संक्रमण रोकने में हर व्यक्ति का सहयोग बहुत जरूरी

छपरा: जिले में कोरोना का संक्रमण भले ही कम हुआ है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। एक संक्रमित व्यक्ति भी दूसरे लोगों में संक्रमण फैला सकता है। अभी सावधानियां बरतनी हैं, तभी इसे जड़ से खत्म किया जा सकता है। सिविल सर्जन डॉ माधवेश्वर झा कहते हैं कि कोरोना संक्रमण किसी को भी अपने जद में ले सकता है। बचाव जरूरी है। जिस तरह बाजारों में भीड़ उमड़ रही है, वैसे ही संक्रमण बढ़ने का खतरा भी मंडरा रहा है। लोग सावधानियां बरतेंगे तो इससे बचाव हो सकता है और जिला कोरोना से मुक्त हो पाएगा। इस कार्य में हर व्यक्ति का सहयोग बहुत जरूरी है। जहां भी जाएं, वहां भी चेहरे पर मास्क रहे तो कोरोना शरीर में प्रवेश नहीं कर सकता है। साथ ही शारीरिक दूरी के पालन से तो कोरोना पास भी नहीं आएगा। वहीं हाथों को बार-बार साबुन से धोना और सैनिटाइजर से साफ करने से भी संक्रमण से बचाव किया जा सकता है।

आयुष पद्धति में है कोरोना संक्रमण से लड़ने की क्षमता

सीएस डॉ झा ने कहा कि कोविड-19 महामारी में आयुष पद्धति काफी कारगर है। संक्रमण से लड़ने की क्षमता विकसित करता है। उन्होने कहा कि आयुष पद्धति की जो भी चीजें उपयोग में आ रही हैं, उन सभी के इस्तेमाल से शरीर में इम्युनिटी बढ़ती है। नीबू, अदरक, शहद इस्तेमाल किया जाए तो वायरस के असर को कमजोर बनाता है। काढ़ा जरूरत के हिसाब से लें। चिकित्सकों का सलाह लेकर ही काली मिर्च, तुलसी पत्ती लें। अधिक मात्रा में लेने से नुकसान भी हो सकता है।

जागरूक नागरिक बनने का आह्वान

डीपीएम अरविंद कुमार ने जागरूक नागरिक बनने के आह्वान किया। बताया कि कोरोना वायरस जाति और धर्म को नहीं देखता है। सावधानियां बरतना सभी के लिए जरूरी है। लोग सुरक्षित रहेंगे तो परिवार भी सुरक्षित होगा और दोस्तों तक कोरोना का वायरस नहीं पहुंच सकेगा। बाजार में सामान लेने जाए या फिर बैंकों में धनराशि का लेन-देन यहां भी सुरक्षा बरतें।

कोरोना काल में इन उचित व्यवहारों का पालन करें

  • हमेशा फेस कवर या मास्क पहन कर घर से बाहर जाएं
  • टीकाकरण स्थल पर 2 गज की शारीरिक दूरी का पालन करें, अनावश्यक भीड़ न लगाएं
  • अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं
  • साबुन पानी की अनुपलब्धता में एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें
  • आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें
  • छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026