परवेज़ अख्तर/सिवान : आज के दौर के भ्रष्टाचार, आतंकवाद व अपराध के सबसे बड़े ठेकेदार नरेंद्र मोदी हैं। इस चुनाव में भाजपा के लाेग कालेधन का पूरा इस्तेमाल कर रहे है। हमें वोट की चोट से इन भ्रष्टाचारियों को नेस्तानाबूत कर देना है। कृषि की उपेक्षा और किसानों का अपमान ही केंद्र एवं राज्य सरकार की नीति है। सबका साथ-सबका विकास अब भाजपा का मुद्दा नहीं रहा, रोजगार अब इनके एजेंडे में नहीं है। पीएम मोदी सैनिकों की शहादत पर वोट मांग रहे हैं। देश का विकास, किसानों का विकास और नौजवानों को रोजगार सरीखे मुद्दे ठंडे बस्ते में डाल दिए गए हैं। उक्त बातें भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य नें माले प्रत्याशी के समर्थन में आंदर प्रखंड मुख्यालय के खेल मैदान एवं जीरादेई प्रखंड के जामापुर बाजार में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 5 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो साल हवाई सफर में हीं रहें। कहा कि लोग बिहार और केंद्र में सत्तासीन भाजपा व नीतीश की सरकार को डबल इंजन वाली सरकार कहते हैं। मगर पूरे कार्यकाल के दौरान डबल इंजन वाली सरकार बुलडोजर सरकार साबित हो रही है। सरकार नें लोगों को उजाड़ने का काम किया है। कहा कि देश फिर जुमलेबाज प्रधानमंत्री के हाथों में नहीं चला जाए इसलिए सोच समझकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की जरूरत है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…