Siwan News

धूमधाम से मनी भगवान परशुराम की जयंती

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर, बड़हरिया समेत अन्य प्रखंडों में मंगलवार को परशुराम जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उनके आदर्शाें पर चलने का संकल्प लिया गया। आंदर प्रखंड के घेराई मोड़ स्थित आराध्या कांप्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंगठन के जिलाध्यक्ष शेषनाथ द्विवेदी टिंकू की अध्यक्षता में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिलाध्यक्ष ने इनकी जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। इस मौके अक्षय तृतीया पर शाम को संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मौके पर राष्ट्रीय संगठन के मंत्री हरेकृष्ण नाथ तिवारी, सुधीर दुबे, आशीष पांडेय, सोनू तिवारी, रीतेश उपाध्याय, उपेंद्र यादव, मिथलेश यादव, तेजप्रताप सिंह, मंटू दुबे, पप्पू दुबे, महातम सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। वहीं बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीराम जानकी मठ परिसर में भगवान परशुराम की जयंती सेवानिवृत्त प्राचार्य देवेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता मनाई गई। इस मौके पर भगवान परशुराम के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्श को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। ब्राह्मण संघ के प्रखंड अध्यक्ष आदर्श पांडेय ने बताया कि ब्राह्मण बंधुओं ने संकल्प लिया कि ब्राह्मण का जन्म समाज के कल्याण और राष्ट्र के रक्षा के लिए होता है। मौके पर महंथ भगवान दास, अनुरंजन मिश्रा, परशुराम पांडेय, केशव दुबे, हीरा मिश्रा, अरुण तिवारी, मदन पाठक, सुरेश पांडेय, दयानंद पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय, अक्षयवर पाठक, संजय कुमार, शत्रुघ्न पांडेय, संतोष कुमार, मंतोष कुमार, राजू कुमार, राहुल तिवारी, मधुप तिवारी सहित काफी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026