Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पंखा से लटका युवती का शव बरामद, हत्या की प्राथमिकी दर्ज

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के सराय ओपी क्षेत्र के वैशाखी में सोमवार की देर रात एक किशोरी का शव पंखे से लटका हुआ पाया गया। इसकी सूचना मिलते हीं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृत बच्ची तीन दिन पूर्व मेला देखने जा रहे युवक की हत्या के आरोपित बलिस्टर उर्फ बोल्डर चौहान की पुत्री पिंकी कुमारी बताई जाती है। हालांकि मृत किशोरी की मां देवंती देवी ने मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए सात लोगों को आरोपित किया है। परिजनों का कहना था कि उसकी पुत्री ने आत्महत्या नहीं की है। अस्पताल में देवंती ने बताया कि मेरे पति बलिस्टर भगत उर्फ बोल्डर चौहान को 31 अगस्त को दिन में उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने शराब के साथ गिरफ्तार किया था। उसी दिन शाम को सुमंत की मटुक छपरा में हत्या हो गई। इस मामले में मेरे पति को सुमंत के परिजनों ने साजिश के तहत आरोपित बनाया।

रोते बिलखते परिजन

वहीं हत्या के दिन ही शाम में उक्त लोगों ने मेरे घर पर धावा बोल दिया और दरवाजे पर खड़ी टेंपो को क्षतिग्रस्त कर दिया गया तथा घर पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। इससे डर कर हम सभी ने घर छोड़कर मायके भरतपुरा चले गए। रविवार की शाम करीब पांच बजे मेरी पुत्री पिंकी कुमारी कपड़ा लेने अकेले वैशाखी अपने घर आई तो वह नहीं लौटी। सोमवार की सुबह मेरी छोटी पुत्री उसके वापस नहीं होने के कारण का पता करने वैशाखी आई तो देखा कि पिंकी का शव घर में पंखे से लटका हुआ है। उसने देखा कि घर के पीछे की खिड़की खुली हुई और और मेन गेट बंद है। वह डर से भाग गई। सोमवार की दोपहर मुझे फोन कर जानकारी दी, तो गांव के सभी लोगों को मैंने फोन किया लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया, इसके बाद मैंने सराय ओपी का नंबर लेकर शाम में फोन कर जानकारी दी। सूचना पर सोमवार की रात ही पुलिस मेरे घर पहुंची और देखा कि मेरी बेटी का शव पंखे से लटका हुआ है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा सौंप दिया। मामले में देवंती देवी ने गांव के ही रामायण साह, सुधीर साह,बुलेट साह, आशीष साह, हरेश साह,बुद्धू प्रसाद तथा विजेंद्र प्रसाद आरोपित किया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024