Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

टिक टॉक वीडियो बनाने के दौरान तालाब में डूबे युवक का शव बरामद

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सिसवन थाना के चैनपुर ओपी ऐतिहासिक महेंद्रनाथ मंदिर के सामने स्थित विख्यात कमलदाह सरोवर में मंगलवार की दोपहर टिक टाक वीडियो बनाने के दौरान डूबे युवक का शव बुधवार की सुबह सरोवर में उपलाते हुए बरामद किया गया ।बरामद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर फतेहपुर मोहल्ला के सुशील चौबे के दो जुड़वा भाई मीत कुमार, पुनीत कुमार तथा सूरज कुमार तिवारी का पुत्र गौरव कुमार टिक टाक वीडियो बनाने के लिए महेंद्रनाथ मंदिर के पूरब कमलदाह सरोवर में आए थे ।

इसी दौरान गौरव का पैर फिसल गया जिसे वह सरोवर में डूबने लगा।उसे बचाने के बदले दोनों जुड़वां भाई बाइक से घर लौटने लगे इसी दौरान उनकी बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिससे दोनो लड़के बेहोश हो गए ।घटना की जानकारी मिलने के बाद सिओ इंद्रवंश राय, चैनपुर ओपी प्रभारी राकेश कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा स्थानीय गोताखोरों कि मदद से रात करीब 8 बजे तक शव खोजने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।मिली जानकारी के अनुसार तीनों लड़के अपने माता पिता बिना बताएं मेंहदार बाबा महेन्द्र नाथ मंदिर आए थे। तीनों लड़के एक ही स्कूटी से आये थे।

मुख्य घाट से हटकर दूसरे तरफ जहां कोई नहीं था वहीं दो युवक पोखरा में अंदर स्नान करने चले गये जबकि एक लड़का बांध पर बैठकर वीडियो बना रहा था। तभी पोखरा में एकबच्चा अधिक पानी में चले जाने के कारण डूब गया। वहां से निकलकर दोनो युवक स्कूटी लेकर भाग खडे हुए। अपने आंखों के सामने पोखरा में साथी को डूबते देख काफी डर गये थे और आने के दौरान रास्ते में गिर गये जिससे दोनों को हल्की चोट आयी। रास्ते में ही एक्सीडेंट होने की खबरें अपने घरवालों को दिए। लड़कों के मोबाइल से पानी में नहाते वीडियो बनाते हुए मिला है जिससे ज्ञात होता इस घटना से पीड़ित परिवार के लोगों का रोरो कर बुरा हाल है।समाचार लिखे जाने तक स्वजनों द्वारा थाना को आवेदन नहीं दिया गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026