Categories: पटना

घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे को लेने पहुंची दुल्हन, देखिए गया की इस अनोखी शादी की अनदेखी तस्वीरें

अक्सर देखा जाता है कि दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर अपनी दुल्हन को लेने पहुंचता है, लेकिन बिहार के गया शहर में हुई एक शादी में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला है. यहां पर एक दुल्हन घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे के घर बारात लेकर पहुंची हैं. चलिए बताते हैं आपको इस अनोखी शादी की पूरी कहानी……

दरअसल हाल ही में गया शहर में एक अनोखी शादी देखने को मिली है. जहां अनुष्का गुहा नाम की दुल्हन घोड़े पर सवार होकर अपने दूल्हे के पास पहुंची. इस दौरान शहर में जिसने भी उसे देखा वो हैरान रह गया.

बता दें कि दुल्हन की मां एक निजी स्कूल में म्यूजिक टीचर है और इसके पिता की दवा की दुकान है. दुल्हन अनुष्का इंडिगो में सीनियर केबिन क्रू के पद पर काम करती हैं. वहीं दूल्हा जिपोकज कोलकाता का रहने वाला है और वो इन्वेस्टिगेशन में रिस्क मैनेजमेंट में है.

शादी को लेकर दुल्हन मां ने कहा कि बेटा और बेटी में अब कोई अंतर नहीं रहा है. समाज मे जितना अधिकार बेटों को है उतना हीं अधिकार बेटियों को भी है. शादी के पहले ही उसने ये प्लानिंग की थी तो हमने भी इसमें रजामंदी दे दी.

वहीं दुल्हन अनुष्का का कहना है कि मैं समाज में ये संदेश देना चाहती हूं कि लड़कियां अपने परिवार पर बोझ नहीं होती है. जब बेटे अपने शादी में अपनी मर्जी से कुछ भी कर करते है तो बेटियां क्यों नही कर सकती हैं.

दूल्हे जिपोकज ने बताया की शादी के पहले अनुष्का ने मुझे ये बता दिया था. मैं भी ये ही मानता हूं कि बाईलोजिकल अंतर के अलावा बेटे और बेटियां में कोई अंतर नहीं होता और घोड़े पर बैठकर दुल्हन भी काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि भारत में अक्सर लड़कियों के जन्म लेने पर उन्हें मार दिया जाता ,जात पात की अवधारणा है, तो समाज मे इस अंतर को खत्म करने के लिए ये हमारी एक छोटी सी कोशिश है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026