छपरा

छपरा डीएम की आयकर अधिकारी बनी दुल्हन, मशरख के लोगों ने दी बधाई

छपरा: छपरा के डीएम सुब्रत कुमार सेन की पूर्णिया के होटल होली डे इंटरनेशनल में सादगी के साथ शादी हुई।उन्होंने आईआरएस अधिकारी सुचिस्मिता के साथ शादी की, सुचिस्मिता आयकर विभाग में कमिश्वर के पद पर पदस्थापित हैं। उनकी पोस्टिंग अगरतला में हैं। छपरा डीएम की शादी की बारात सिमराही से होटल सादगी के साथ पहुंची, यहां पर किसी तरह का कोई दिखावा नहीं हुआ। यहां तक की शादी में बैंड बाजा भी नहीं था। बाराती में सिर्फ दोनों परिवार की ओर से करीबी लोग ही थे।

जयमाला के दौरान भी काफी लोगों की संख्या कम थी।जैसे ही लोगों तो पता चला की डीएम की शादी होने वाली है तो उसको लेकर लोगों में उत्सुकता अधिक बढ़ गई. जब शादी हुई तो लोगों ने देखा की यह तो एक दम साधारण शादी है. इसकी लोगों ने काफी तारीफ भी की. बताया जा रहा है कि जो शादी का कार्ड था उसपर कही यह नहीं लिखा हुआ था कि लड़का डीएम और लड़की आयकर विभाग में कमिश्वर हैं।पूर्णिया के आरएन साह चौक पर स्थित होली डे इंटरनेशनल होटल में कन्य पक्ष के लोग पहले से ही ठहरे थे।डीएम की शादी को लेकर पूरे शहर में चर्चा होती रही. लोग बारात को देखने के लिए बालकनी से झांकते नजर आए।

सारण के जिलाधिकारी मूल रूप से सुपौल के रहने वाले हैं।उनकी प्रारंभिक पढ़ाई सुपौल के जवाहर नवोदय विद्यालय से पूरी हुई है. इसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली चले गए। वहां पर उन्होंने भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से भूगोल विषय में स्नातक की पढ़ाई पूरी की।इसके बाद वे सिविल सेवा की तैयारी करने लगे। सिविल सेवा में उनका 93वां रैंका था।सुब्रत कुमार सेन 2013 बैच के आइएएस अधिकारी हैं।छपरा में जिलाधिकारी पद पर उनकी पहली बार नियुक्ति हुई है।उन्होंने छपरा में एक मई 2018 को पदभागर ग्रहण किया था। इससे पूर्व वह बिहारशरीफ, बाढ़ में विभिन्न पदों पर पदस्थिापित रह चुके हैं।

सारण जिलाधिकारी के परिणय सूत्र में बंधने पर बधाई देने वालों में मशरक प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अमर कुमार सिंह, प्रखंड उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, बहरौली मुखिया अजीत सिंह, सोनौली मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार,व्यवसायी रूपेश कुमार सिंह, जिला पार्षद पुष्पा सिंह, एक्स आर्मी सर्विसमैन कैंटिन मशरक के संचालक रंजन कुमार सिंह, प्रखंड राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ,मशरक पश्चिमी सरपंच बिनोद प्रसाद, कवलपुरा मुखिया प्रत्याशी दिनेश कुमार सिंह,भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय, किसान मोर्चा महामंत्री रविरंजन सिंह उर्फ मंटू,बीरबल प्रसाद, पेट्रोल पंप व्यवसायी संरोज सिंह, समाजसेवी कुंदन सिंह, पूर्व मुखिया छोटा संजय, धनु प्रताप सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, शिक्षक नेता संतोष कुमार सिंह मुख्य रहें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026