Categories: पटना

सुहागरात पर दुल्हन ने चप्पलों से की थी दूल्हे की पिटाई, अब ससुराल आकर धरने पर बैठी

पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक बहू अपने परिजनों के साथ ससुराल में धरने पर बैठी है. बहू का कहना है कि वो अपने ससुराल में रहना चाहती है, लेकिन ससुरालवाले उसे रख नहीं रहे हैं. पिछले दो दिनों से बहू और ससुरालवालों के बीच जमकर बवाल मचा हुआ है.

दरअसल यह विवाद पिछले तीन सालों से चला रहा है. साल 2019 में पटना के राजीव नगर के रहने वाले रोहित की शादी धूम-धड़ाके गाजे-बाजे के साथ स्मिता से हुई थी. लेकिन दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया और दोनों अलग-अलग रहने लगे.

बताया जा रहा है कि सुहागरात पर दूल्हे और दुल्हन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद दुल्हन ने कथित रूप से चप्पलों से दूल्हे की पिटाई कर दी और अपने मायके चली गई. इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और ससुराल की तरफ से दुल्हन को लेने कोई नहीं गया. अचानक बहू अपने परिजनों के साथ ससुराल आ गई और धरने पर बैठकर हंगामा करने लगी.

उधर रिटायर्ड रेल अधिकारी विजय सिंह और उनकी पत्नी चमेली देवी के साथ दूल्हे रोहित का आरोप है कि स्मिता धरने के नाम पर उन्हें बेहद परेशान कर रही है. घर की बिजली काट दी गई है और पानी भी बंद कर दिया है. दो दिन से चल रहा यह विवाद अब राजीव नगर थाना पुलिस के पास पहुंच गया है. किसी तरह का विवाद न बढ़े, इसके लिए मौके पर पुलिस तैनात है. लेकिन कोई भी पक्ष एक दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं है. साथ ही मोहल्ले वालों ने मामला काफी पेचीदा बना दिया है.

इस मामले में दुल्हन स्मिता का कहना है कि उसकी साल 2019 में रोहित से शादी हुई थी. शादी के चार महीने बाद से ही ससुरालवाले उसे दहेज के लिए तंग करने लगे थे. वहीं ससुरालवालों का कहना है कि स्मिता ने सुहागरात के दिन ही दूल्हे की सैंडल से पिटाई कर दी और उसके बाद दूल्हे को छोड़ दिया. इस पूरे विवाद की पूरे मोहल्ले में खूब चर्चा है. पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026