Categories: पटना

शादी समारोह में हुए हर्ष फायरिंग में दुल्हन की भाभी ने गंवाई जान, शव को लेकर फरार हुए घरवाले

अरवल: पुलिस के मना करने के बाद भी शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला अरवल जिले से जुड़ा है। जहां एक विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग में लड़की की भाभी को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस घटना के बाद शादी वाले घर में लोगों के बीच हड़कंप में मच गया। देखते ही देखते पूरे घर में चीख पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार बड़े तामझाम के साथ कलेर में कमलेश चौधरी के घर में शादी आयोजित हो रही थी। इस दौरान जैसे ही जयमाला कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। किसी ने खुशी व्यक्त करते हुए अपने अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। जो दुल्हन की ममेरी भाभी सावित्री देवी को जा लगी। आनन-फानन में गोली से जख्मी हुई महिला को इलाज के लिए कल PHC में भर्ती कराया गया जिसके बाद सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में सभी रिश्तेदार और घर के लोग लोग शादी निपटा कर घर से भाग निकले।

मृतका पटना जिला के पालीगंज थाना क्षेत्र के परियो गांव की रहने वाली थी। जिसके बाद अब बाद पुलिस शव को रिकवरी करने के लिए मृतक के गांव में छापेमारी कर रही है। इस मामले को लेकर एसपी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस महिला का शव बरामद करने के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. घटना के बाद कलेर गांव में मातम छाया हुआ है वहीं पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन में जुटी है. एसपी का कहना है कि इस मामले को गंभीरता से लेकर शादी समारोह में अवैध हथियार से फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पर कार्रवाई भी की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026