पटना

बेतिया: दबंगों ने की 17 वर्षीय किशोरी की बेरहमी से पिटाई, बीच बचाव करने गए परिजनों से की गाली गलौज, हालत गंभीर

पश्चिम चंपारण: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक नाबालिग 17 वर्षीय किशोरी के साथ दबंगों ने मारपीट की है। पिटाई से किशोरी घायल हो गई है। मामला शुक्रवार सुबह का है, जब जिले के चनपटिया के सिरिसिया ओपी थाना क्षेत्र में सेनवरिया गांव के दबंगों ने रास्ते से गुज़र रही एक 17 वर्षीय महादलित किशोरी की बुरी तरह पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, बीच बचाव कर रहे परिजनों से भी दबंगों ने गाली गलौज और मारपीट की। बुरी तरह पीटे जाने की वजह से किशोरी घायल हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया है।

बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में पीड़िता के पड़ोसी रामेश्वर सिंह ने अपने बेटों के साथ बेलास महतो की 17 वर्षीय बेटी की पिटाई कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों के मामूली विवाद में यह घटना हुई है। गांव के तनाव को देखते हुए जब घटना की जानकारी जब पुलिस को दी गई तो पहले तो घटनास्थल पर आने से सिरिसिया ओपी के अधिकारी आनाकानी कर रहे थे। ग्रामीणों में तनाव देख मजबूरन स्थानीय पुलिस को घटनास्थल पर आना पड़ा और पीड़ितों से बिना बात किए ही जख्मी किशोरी को अपने कब्जे में ले इलाज के लिए अस्पताल लेकर चले गए।

‘बुधवार को भी आरोपियों की थी किशोरी से मारपीट’

किशोरी के भाई अरविंद ने बताया कि बुधवार को पड़ोस के रामेश्वर सिंह ने अपने बेटों के साथ मिल कर मेरी चचेरी बहन की लाठी डंडों से पिटाई की थी। तब आपसी समझौता कर मामले को शांत कराया गया था। लेकिन आज सुबह दोबारा रामेश्वर सिंह के घर के सामने से मेरी बहन गुज़र रही थी तो दबंगों ने मिलकर उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी। जिसमें मेरी बहन का हाथ-पैर टूट गया है।

सड़क जाम की धमकी सुन मौके पर पहुंची पुलिस, किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती अरविंद ने बताया कि जब इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई तो वो नहीं आ रहे थे। जब हमलोगों ने फोन पर अधिकारियों से सड़क जाम करने की बात कही तो पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026