परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दरौली थाना क्षेत्र के हथौड़ी गांव समीप लचर विद्युत तार की चपेट में एक बस आ गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं रही। मामले में बताया जाता है कि गोपालपुर गांव के कुछ गांव वासी बस द्वारा सोमवार को गृहप्रवेश समारोह में शामिल होने के लिए सिवान जा रहे थे तभी बस हथौड़ी गांव के पास जैसे ही पहुंची सड़क के बीचोबीच लटक रहे विद्युत तार के चपेट में आ गई, जिससे बस में करंट प्रवाहित होने लगा। यह देख बस में बैठे सभी लोगों में अफरातफरी मच गई, तब तक चालक अपनी सूझबूझ से बस को किसी तरह से उक्त स्थल से दूर कर लिया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। गौरतलब हो कि विद्युत विभाग के लापरवाही से हथौड़ी गांव के पास कृष्णपाली-गोपालपुर रोड पर अधिकतर विद्युत पोल के तार काफी नीचे तक लटक रहे हैं।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…