Categories: पटना

घर में घुसकर जर्दा कारोबारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर: जिले के शहर में देर रात को बेख़ौफ़ अपराधियों ने व्यवसाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के तिलक मैदान रोड में घटी है और उस समय जर्दा-परचून व्यवसाई गोविंद कुमार (35) अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। घर में जा ही रहे थे तभी घात लगाए अपराधियों ने ठीक उनके घर के बाहर पिछे से एक गोली मारी वे स्कूटी से गिरे और अचेत हालत में सड़क पर गिर गए और बेहोश हो गए।

वही गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास से काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और वही इसी बीच बाइक सवार हुए दो अपराधी वहां से भाग निकले थे। घायल हालत में उन्हें एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां कुछ ही देर में उनकी मौत हो गयी गोली पीठ में लगी थी जो की सीने तक पहुंच गई थी इसी कारण से उनका मौत हो है। घटनास्थल टाउन थाना से महज 150 मीटर की दूरी पर है।

वही पर इस घटना की सूचना टाउन थाना की भी नगर पुलिस के टाउन डीएसपी रामनरेश पासवान मौके पर पहुंचे और वहां से पुलिस को एक खोखा बरामद हुआ वही कुछ देर बाद एसएसपी जयंतकांत भी घटनास्थल पर पहुंचे आसपास के कई लोगों और परिजन से घटना के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है वही हालांकि परिजन अभी कुछ विशेष जानकारी नहीं दे रहे हैं मृतक पुरानी बाजार में जर्दा की दुकान चलाते थे हर दिन देर शाम को दुकान बंद कर घर आते थे पुलिस आशंका जता रही है कि अपराधियों को व्यवसायी के घर आने का समय पहले से पता था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026