Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में ट्रेनों के निरस्त होने से दिल्ली जाने वाली बसों की बल्ले-बल्ले

परवेज़ अख्तर/सिवान:
रेलवे प्रशासन द्वारा घने कोहरे एवं खराब मौसम के कारण 16 दिसंबर से 31 जनवरी 2021 तक सिवान होकर विभिन्न जगहों पर जाने वाली कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। वहीं लोकल की पैसेंजर ट्रेनें पूर्णरूपेण निरस्त हैं। इससे बसों की बल्ले-बल्ले हो गई है। इसी के साथ दिल्ली जाने वाली निजी बसों के संचालकों की किस्मत खुल गई है, जो जमकर सवारियां ढो रहे हैं। बता दें कि कोविड-19 महामारी में लॉकडाउन के दौरान रेलवे और बसों का आम यात्रियों के लिए चक्का जाम रहा था। अनलॉक में कम संख्या में बसों और यात्री ट्रेनों को चलाया गया। एक दर्जन यात्री ट्रेनें ठहराव कर रही हैं, जिनमें एक भी पैसेंजर ट्रेन नहीं है।

दिल्ली के लिए करीब दस बसों का प्रतिदिन होता है संचालन

बता दें कि शहर के ललित बस स्टैंण्ड से दिल्ली के लिए करीब दस बसों का संचालन हो रहा है। पूर्व में बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या कम थी, लेकिन घने कोहरे एवं खराब मौसम के कारण ट्रेनें के निरस्त होने से दिल्ली जाने वाले बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। स्टैंड में यात्रियों की काफी भीड़ हो रही है।

दो हजार रुपये है स्लिपर का किराया

बता दें कि दिल्ली जाने वाले बसों में दो हजार रुपए स्लिपर व 15 सौ रुपये चेयर कार में प्रति व्यक्ति का किराए है। ट्रेनों से अधिक बसों में किराए होने के बावजूद भी यात्रियों की संख्या अच्छी-खासी रह रही है। सभी बसें यात्रियों से पूरी तरह से भरकर दिल्ली के लिए रवाना हो रही है।

ये ट्रेनें हैं निरस्त

घने कोहरे को देखते हुए 02553 वैशाली सुपरफास्ट को 22 दिसंबर से 26 जनवरी तक प्रत्येक मंगलवार को जबकि 02554 वैशाली सुपरफास्ट को 23 दिसंबर से 27 जनवरी तक प्रत्येक बुधवार को निरस्त किया गया है। वहीं 04674 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी 18 दिसंबर से 31 जनवरी यानी मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं रविवार को पूर्ण रूप से निरस्त कर दिया गया है। जबकि 04673 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी 19 दिसंबर से 1 फरवरी 2021 दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार एवं शनिवार को पूर्ण रूप से निरस्त रहेगी। जबकि 04005 सीतामढ़ी-आनंद बिहार टर्मिनल लिच्छवी एक्सप्रेस 18 दिसंबर से 02 फरवरी 2021 तक निरस्त रहेगी। जबकि 04006 आनंद बिहार टर्मिनस-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 31 जनवरी 2021 तक निरस्त रहेगी। वहीं 05909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 31 जनवरी 2021 तक निरस्त रहेगी। जबकि 05910 लालगढ-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 19 दिसंबर से 03 फरवरी 2021 तक निरस्त रहेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026