छपरा: मशरक बनियापुर विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान राजद विधायक और महागठबंधन के उम्मीदवार केदारनाथ सिंह के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार की सुबह किया गया।मशरक अपने पैतृक आवास पर मुख्य कार्यालय का उद्घाटन राजद विधायक की मौजूदगी में वयोवृद्ध समाजसेवी त्रिभुवन सिंह के द्वारा पूजा अर्चना कर फीता काटकर किया गया।फिर राजद विधायक ने मशरक,राजापट्टी,दुमदुमा, बनियापुर में भी विधिवत कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर राजद विधायक श्री सिंह ने कहा कि मेरे परिवार पर जो संकट पड़ा हुआ है इस समय में जो भी हमारे मित्र हमारे कंधे से कंधे मिलाकर चलने को तैयार है वे ही सच्चे मित्र हैं।
बनियापुर विधानसभा क्षेत्र की हर मतदाता अपने को केदार समझ रही है और पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के आदर्शों के साथ खड़ी है। इस बातों मैं और मेरा परिवार कभी न भूला हैं न ही कभी भूलेंगे और उनको आशा नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि जिस तरह से आपने मेरी मदद की है इस बार भी राजद के चुनाव चिन्ह लालटेन छाप पर मतदान कर हमारा हाथ मजबूत करने का काम करेंगे। मैं और मेरा परिवार आपके साथ खड़ा हैं आगे भी ऐसे खड़ा रहेंगे।मौके पर उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, पूर्व सांसद प्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र पांडेय, समाजसेवी व पेट्रोल पंप व्यवसायी मदन सिंह,पूर्व प्रार्चाय नंदकिशोर सिंह, विपिन सिंह,अहमद खान,सैफ, इरशाद खान, दशरथ राय, ललन खान मुखिया सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…