परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के पचरहठा गांव स्थित चिमनी के पास बुधवार की दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर से पचरहठा गांव निवासी अजय सिंह का पुत्र संदीप कुमार (10) की मौत घटनास्थल पर हो गई। मौत के बाद ट्रैक्टर चालक आनन-फानन में शव को इलाज कराने के बहाने अपने साथ लेकर भागने लगा। तभी ग्रामीणों के आक्रोश को देख चौकी हसन गांव स्थित फकरुद्दीनपुर चाड़ी एवं जगदीशपुर जाने वाली तीन मुहानी के पास शव को सड़क पर ही छोड़ कर भागने लगा। तभी ग्रामीणों ने दौड़ाकर ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। पकड़ा गया चालक चौकी हसन मोती हाता गांव निवासी असगर अली के पुत्र मुस्ताक अहमद बताया जाता है। इसके बाद ग्रामीणों ने चौकी हसन गांव में आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही जीबी नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करने लगी, लेकिन ग्रामीण प्रशासन विरोधी नारे लगाते रहे। थानाध्यक्ष अकील अहमद दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देते हुए सड़क जाम हटवाया तथा शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…