परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड स्थित दहा नदी के किनारे लगने वाला गाजी बाबा का मेला हर साल की भांति इस साल भी 6 अगस्त को लगेगा। यह मेला हर साल सावन महीने में किसी रविवार को ही लगता है। और दो दिनों तक चलता है। इस मेले से ही प्रखंड के सभी मेलों की शुरुआत होती है। इस दिन क्षेत्र के काफी लोग इस मेले में शिरकत करते है। मेले में लकड़ी के सामान से लेकर महिला प्रसाधन की दुकानें खूब सजती हैं।
बच्चों के मनोरंजन हेतु जंपिंग,झूला,जादू और बड़े पैमाने पर पेड़ पौधे भी बेचे जाते हैं। हुसैनगंज निवासी मौलाद्दीन मंसूरी ने बताया कि गाजी बाबा मूल रूप से बहराइच यूपी के रहने वाले थे, यह उनका शाखा है। जहां पर मुस्लिम समुदाय द्वारा नेयाज,फातेहा किया जाता है। अंचलाधिकारी सुनील कुमार और थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने शांतिपूर्ण ढंग से मेला को सम्पन्न कराने हेतू शनिवार को ग्रामीणों संग बैठक किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…