Categories: पटना

बोचहां से तय होगा बिहार की सियासत की दशा और दिशा, बीजेपी और वीआईपी के लिए लिटमस टेस्ट

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ: बोचहां विधानसभा उपचुनाव के आज नतीजे आ जाएंगे. यह एक सीट बिहार की सियासत की दिशा और दशा तय कर सकती है. उपचुनाव का नतीजा बिहार के भविष्य की राजनीति से जुड़े कई सवालों का जवाब दे जाएगा. मुस्लिम और यादव आरजेडी के वोटर माने जाते हैं लेकिन तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) अपनी पार्टी के समीकरण को आगे बढ़ाते हुए इसे ए टू जेड की पार्टी बता रहे हैं.

बोचहां भूमिहार बहुल इलाका है. बिहार विधान परिषद चुनाव में 10 सवर्णों को तेजस्वी ने टिकट दिया था. तीन भूमिहार जीतकर आए. अगर बोचहां में आज आरजेडी की जीत हो जाती है तो यह मान लिया जाएगा कि सवर्णों के बीच में भी आरजेडी ने अपनी पैठ बना ली है. यह उपचुनाव बीजेपी और वीआईपी पार्टी के लिए भी लिटमस टेस्ट जैसा होगा.

वीआईपी के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण

बता दें कि बीजेपी को लगता है कि उसका जनाधार तमाम जातियों में है. यह उपचुनाव वीआईपी के लिए महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि मल्लाह जाति की आबादी भी बोचहां में है. मल्लाह मतदाता चुनाव परिणाम को बदल सकते हैं. चुनाव नतीजों से साबित होगा कि एनडीए से वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के अलग हो जाने के बाद मल्लाह का वोट बीजेपी को मिलेगा या नहीं. मुकेश सहनी की मल्लाह जाति पर पकड़ है या नहीं यह भी साफ हो जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024