परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आंदर-सीवान मुख्य मार्ग पर सरेया चट्टी के समीप मंगलवार की शाम अनियंत्रित स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। आनन फानन में उसे सीवान बेहतर चिकित्सा के लिए ले जाया गया। स्कॉर्पियो व क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।प्राप्त सूचना के अनुसार सीवान जिले का लक्ष्मीपुर निवासी मोहन कुमार आंदर की तरफ से ग्रीन कलर पैशन प्रो पर सवार होकर सीवान की तरफ जा रहा था। इसी बीच सीवान कि तरफ से आ रही स्कॉर्पियो की चपेट में आने बाइक के परखच्चे उड़ गए वहीं बाइक सवार को सर में गंभीर चोट आई है। टक्कर की तेज आवाज पर दौड़े ग्रामीणों ने बाइक सवार मोहन की बुरी स्थिति में देखा।बताया जाता है कि
स्कॉर्पियो पर पटना से सवारी बैठा कर स्कॉर्पियो चालक आ रहा था। इसी बीच सीवान आंदर मुख्य मार्ग के सरेया चट्टी के समीप बाइक सवार की टक्कर हो गई। फिलहाल बाइक सवार की स्थिति नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों द्वारा सूचना देने पर पहुंची हुसैनगंज पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…