पटना: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने मंगलावर को लालू परिवार की नई नवेली बहू रेचल उर्फ़ राजश्री और तेजस्वी यादव को परम्परागत मिथिला शैली में बधाई दी. तेजस्वी दम्पत्ति को मदन मोहन झा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं की ओर से मिथिला का पाग, विशेष शैली वाले चादर और मिथिलि पेंटिंग भेंटकर शादी की बधाई दी गई।
9 दिसम्बर को तेजस्वी और राजश्री की दिल्ली में शादी हुई थी. उसके बाद यह पहला मौका रहा जब कांग्रेस अध्यक्ष और अन्य नेता राबड़ी निवास पहुंचे. उन्होंने मुख्य रूप से तेजस्वी दम्पत्ति को शादी की बधाई दी और दोनों का परम्परागत रूप से अभिनंदन किया।
इसके पूर्व राबड़ी आवस पहुंचे झा ने कहा कि वे यहाँ तेजस्वी यादव दम्पत्ति को बधाई देने आए हैं. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा ब्राह्मणों के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर आपत्ति जताई है. झा ने कहा मांझी का बयान निंदनीय है. उन्हें किसी को भी अपमानित करने वाली टीका टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
मांझी के भगवान के मंदिर नहीं जाने के बयान पर मदन मोहन झा ने कहा कि हमने मांझी की दुर्गा मंदिर जाने की तस्वीर देखी है. इसी तरह मांझी पूर्व में अजमेर शरीफ में चादर चढ़ा चुके हैं. वहीं एक भाजपा नेता की ओर से मांझी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए इनाम देने के बयान की भी मदन मोहन झा ने निंदा की. उन्होंने कहा किसी को भी इस प्रकार की हिंसात्मक बातें नहीं करनी चाहिए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…