Siwan News

पूर्व सांसद को बदनाम करने की साजिश : हिना शहाब

परवेज अख्तर/सिवान :- राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के सगे भांजा मो.सरफराज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जिले के कुछ शरारती तत्व किसी भी छोटी-बड़ी घटना में मेरे मामा मो. शहाबुद्दीन का नाम लेकर उनको और मुझे बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी भी छोटी-बड़ी घटना या कोई भी आपसी विवाद में मेरे मामा का नाम ले रहा है तो उसे पूर्ण रूप से तथाकथित समझा जाए। मेरे परिवार के लोग इस तरह की ओछी हरकत नहीं करते हैं। दूसरी ओर राजद नेता हिना शहाब ने भी कहा कि जो लोग दिन भर फूलों को पैरों से कुचलकर चलते हैं और शाम के समय में चमन की रहनुमाई का दावा करते हैं वैसे लोगों से बचकर रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बेवजह मेरे पति को जानबूझकर फंसाने की साजिश के तहत इस तरह की घटनाओं में मेरे पति और रिश्तेदारों का नाम उछालने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे इस तरह की घटनाओं को अपने स्तर से जांच कर तुरंत प्रशासन में इसकी शिकायत करें। उन्होंने कहाकि जनता इसका जवाब आगामी लोग सभा चुनाव में देगी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026