Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सामंती ताकतों द्वारा संविधान की प्रतियां जला दी गई

परवेज अख्तर/सिवान : एनडीए खुले तौर पर छद्म राष्ट्रवाद का सहारा लेकर सांप्रदायिक बातें कर रहा है। उसके राष्र्टवाद में दलित, आदिवासी, महिला और अल्पसंख्यक गायब है। किसानों के मुद्दे, युवाओं के मुद्दे और महिलाओं के मुद्दों पर एनडीए के लोग कोई बात नहीं करना चाहते हैं। इस बार का चुनाव बहुत हीं महत्वपूर्ण है। इस चुनाव में रोजी-रोटी दांव पर है। एनडीए एक तरफ लोकतंत्र की बात करता है, तो दूसरी ओर वह कई तरह से संविधान पर हमले कर रहा है। उनकी आस्था लोकतंत्र में नहीं है। सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करने वालों को दबाया जा रहा है। उक्त बातें रघुनाथपुर के राजपुर तथा हुसैनगंज के एमएस हाई स्कूल परिसर में शनिवार को भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपंकर भट्टाचार्य ने चुनावी जनसभा के दौरान कही। वर्तमान सरकार पर तंज कसते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि आज देश का संविधान खतरे में है। नरेंद्र मोदी के नाक के नीचे सामंती ताकतों द्वारा संविधान की प्रतियां जला दी गईं, लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024