परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेयां गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद को ले हुई मारपीट में दंपती घायल हो गए। घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में किया गया। इस मामले में घायल हरिमोहन साह की दिव्यांग पत्नी सुगांती देवी ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही मुकेश साह, राकेश साह, मनतुरन देवी व इंदु देवी को आरोपित किया है।
उसने आरोप लगाई है कि मेरे पट्टीदार मेरी जमीन हड़पने की नीयत से एकजुट होकर मुझे तथा मेरे पति को मारपीट कर घायल कर दिए तथा घर में घुसकर बक्से में रखे 20 हजार रुपये नकद चुरा लिए। साथ ही मुकदमा करने करने पर जान से मार देने की धमकी दी दी। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…