Categories: पटना

शराब तस्करी पर कोर्ट ने दिया अनोखा आदेश, कहा – पहले करो यह काम….फिर मिलेगी जमानत

पटना: बिहार में शराब तस्करी का धंधा कम होता नजर नहीं आ रहा है। इन सभी के बीच शेखपुरा जिले के कोर्ट ने शराब तस्करी के मामले में एक अनोखा आदेश दिया है। कोर्ट ने एक शराब तस्कर की जमानत पर सुनवाई करते हुए कहा है कि वह पहले पीएम केयर्स फंड में 15 हजार रुपए जमा करे, उसके बाद ही जमानत की सुविधा प्रदान की जाएगी। उक्त आदेश शराबबंदी के विशेष न्यायाधीश एडीजे राजीव कुमार ने दिया है।

जानकारी के अनुसार बगल के नालंदा जिला का निवासी सूरज तिवारी 3 दिसंबर 2021 से शराब तस्करी के मामले में जेल में बंद था। मंगलवार को जमानत की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उसे जमानत देने के पहले PM केयर्स फंड में रकम जमा करने का आदेश दिया। आरोपी को खिलाफ अभी चार्जशीट फाइल नहीं हुई है। कोर्ट ने पुलिस से कहा है कि जल्द चार्जशीट फाइल करें। उसके बाद ही जमानत स्वीकारा जाएगा।

शराबबंदी के मामले में बिहार की किसी कोर्ट द्वारा दिया गया यह अपनी तरह का पहला आदेश है। कुछ दिन पहले यह बात सामने आई थी कि बिहार सरकार कानून में कुछ संशोधन करने जा रही है। इसके अनुसार शराब पीते पकड़े गए लोग जुर्माना देकर छूट सकेंगे। साथ ही ऐसे मामलों के लिए अलग कोर्ट बनाए जाने का भी निर्णय लिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026