Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

वर्तमान लोकसभा चुनाव राष्ट्रवादी व राष्ट्रविरोधी के बीच

परवेज अख्तर/सिवान : जनता की हर समस्या का समाधान और मजबूत राष्ट्र के लिए भाजपा का सत्ता में आना जरूरी है। वर्तमान लोकसभा चुनाव राष्ट्रवादी व राष्ट्रविरोधी के बीच हो रही है। पांच साल में एनडीए सरकार ने हर घर में बिजली, गैस कनेक्शन और शौचालय के लिए काम किया। सभी को आवास, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार देने का काम किया है। इसके उलट विरोधियों के पास बताने के लिए कुछ भी नहीं है। उक्त बातें गुरुवार को गुठनी के लोकमान्य तिलक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज व बड़हरिया स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, महमूदपुर के खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कही। सभा के दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और आतंकवाद से मुक्त भारत देखना चाहते हैं, तो भाजपा के अलावा कोई विकल्प नहीं है। पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद ने पूर्व सरकारों की देश विरोधी नीतियों को कोसते हुए जनता से उनके झांसे में नहीं आने की अपील की। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह विधान पार्षद नवल किशोर राय ने कहा कि हमें निर्णय करना होगा कि देश मे एक मजबूत सरकार चाहिए या मजबूर सरकार।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026