गोपालगंज: जिले के भोरे थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतौली पंचायत के कोरेया दीक्षित गांव निवासी एक युवक की मौत दुबई में 18 दिन पूर्व हृदयगति रुकने से हो गई थी जिसका शव सोमवार की सुबह उसके गांव आया। बताया जाता है कि कोरेया दीक्षित गांव निवासी रामायण तिवारी के 57 वर्षीय पुत्र ब्रजेश तिवारी पिछले 20 वर्षों से दुबई के शहर अबू धाबी में नौकरी करते थे। लॉकडाउन से पहले वे छुट्टी में घर आये थे।
आज से डेढ़ माह पूर्व दुबई चले गए।अचानक सीने में अत्यधिक दर्द होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया मगर हृदयगति रुकने से अस्पताल में उनका निधन हो गया। निधन के 18 दिन बाद उनका शव पैतृक गांव कोरेया दीक्षित आया जिसके बाद शव का दरौली में सरयू नदी के किनारे दाह संस्कार किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…