Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

युवती की मौत, जल्दबाजी में परिजनों ने किया दाह संस्कार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के जई छपरा गांव में सोमवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में 17 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती जई छपरा गांव निवासी अशोक शर्मा की पुत्री है। मौत के बाद घरवालों ने आनन-फानन में शव को देर रात ही सरयू नदी तट पर दाह संस्कार कर दिया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ ग्रामीण इसे प्रेम प्रसंग जुड़ा मामला बता रहे हैं। किसी ने इसकी सूचना सिसवन थाने को दी।सूचना पर पहुंची सिसवन थाने कि पुलिस घटनास्थल ने घर की तलाशी ली, घरवालों से पूछताछ की, आस-पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान घरवालों ने पहले से ही युवती की तबीयत खराब होने की बात बताई, जिसका किसी निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है और उसकी स्वाभाविक मौत होने की बात बताई जा रही है, लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले देर रात ही उस लड़की के शव को जलाया जा चुका था, जिससे मामला संदेहास्पद हो गया। सिसवन थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि जई छपरा में एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन परिजनों द्वारा बीमारी से स्वभाविक मौत होने की बात कही है। परिजनों से इलाज के कागजात की मांग की गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026