Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में मृतक के स्वजनों को मिला चार-चार लाख का चेक

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले में ठनका गिरने से हुई मृतक के स्वजनों को स्थानीय प्रशासन द्वारा चार-चार लाख का चेक दिया गया तथा उन्हें सांत्वना भी दी गई. जानकारी के अनुसार गुठनी थाना क्षेत्र के बिसवार गांव में ठनका गिरने से फेंकू राम के पुत्र विशाल कुमार की मौत हो गई थी. सीओ राकेश कुमार ने स्वजनों को सांत्वना देते हए आपदा राहत योजना के तहत मृतक की मां उर्मिला देवी को चार लाख का चेक मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी संजय मिश्रा के हाथों दिलवाया. वहीं दूसरी ओर जामो थाना क्षेत्र के तालिमपुर मठिया गांव में खेत में काम करने के दौरान गुरुवार को ठनका गिरने से रोहित राम के पुत्र शैलेश कुमार राम की मौत हो गई थी.

सीओ अजय कुमार ठाकुर ने मृतक की विधवा नीतू कुमारी को चार लाख रुपये का चेक जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रदान किया तथा अन्य मिलने वाली सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. मौके पर जामो थाना अध्यक्ष सूरज प्रसाद, अंचल निरीक्षक इस्तेखार अहमद, राजस्व कर्मचारी राधेश्याम प्रसाद, मुखिया क्रमश: परशुराम, लोजपा के प्रदेश महासचिव सोनू सिंह, अनिल पासवान, पूर्व बीडीसी विजय सिंह आदि मौजूद थे. वहीं हुसैनगंज सीओ सिद्धनाथ सिंह ने पांडेयपुर में मृतक शंभूनाथ राम की विधवा इंदू देवी तथा रसीदचक में मृतक सन्नी कुमार के पिता विनोद प्रसाद का चार-चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024