परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय बगौरा के प्रांगण में रविवार को रसोइया संघ ने अपनी शेष मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान रसोइयों ने कहा कि दीपावली एवं छठ पर्व पर अब तक रसोइयों को मानदेय नहीं मिल पाया है। सरकार की उदासीनता एवं लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। सरकार ने उनकी कुछ मांगों को स्वीकार कर लिया है। इसके लिए सरकार को रसोइया संघ धन्यवाद देता है।शेष मांगे भी पूरी की जाए। रसोइयों ने कहा कि अनुकंपा लाभ दिया जाए,पूरी कार्य अवधि के लिए वैधता के साथ परिचय पत्र मुहैया कराया जाए, सरकारी कर्मी घोषित किया जाए, महिला रसोइयों को मातृत्व अवकाश और विशेषवकाश का लाभ मिले आदि शामिल थे। प्रदर्शन करने वालों में धर्मनाथ माली, लाल बहादुर रावत, किरानी तिवारी, मनन साह, श्रीकिशुन साह, अरविंद दुबे, शैल कुमारी, सुगंती देवी, आसमा खातून, शांति देवी, मीना देवी, दुर्गा देवी, रेनू देवी, तारकेश्वर प्रजापति, हीरालाल साह, लालमुनि देवी, शारदा कुंवर, शैल कुंवर आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…