पानापुर: जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने सोमवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया .इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा आदेश पुस्तिका पर डीईओ कार्यालय जाने की बात सुनकर डीईओ ने नाराजगी व्यक्त की .उन्होंने फोन पर ही प्रभारी प्रधानाध्यापक रामाशंकर प्रसाद को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि डीईओ कार्यालय कोई चिड़ियाघर है कि जब मन मे आये आदेश पुस्तिका पर लिखकर चल दिया जाय .
वही दो दिन से अनुपस्थित लाइब्रेरियन मिथिलेश ठाकुर की हाजरी काटी . उन्होंने विद्यालय में छात्रों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की .हालांकि स्मार्ट क्लास कर रहे दो दर्जन छात्र छात्राओं से उन्होंने पढ़ाई के बारे में पूछताछ की एवं उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया .इस दौरान वे पूरी तरह एक शिक्षक की भूमिका में दिखे .
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…