जिलाधिकारी ने दारौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे ने सोमवार को दरौंदा प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. जिलाधिकारी की आने की खबर पाकर कर्मियों में हड़कंप मच गई. जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाई गई वैक्सीनेशन सेंटर पर मौजूद लैब टेक्नीशियन महफूज आलम एवं टीका लगने के बाद लोगों से जानकारी लिया. मौजूद मरीजों द्वारा बताया गया कि अस्पताल में नवजात शिशु के लिए किसी भी प्रकार का सीरप नहीं है. वही गर्भवती महिलाओं के लिए कैल्शियम, मल्टीविटामिन, गैस की दवा नहीं है. मारपीट में कटे फटे एवं चोट में दिए जाने वाले एक भी प्रकार की मलहम नहीं है.

अस्पताल में एक भी ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं है. एम्बुलेंस में केवल एक सिलेंडर लगा है. यहां पर हल्की चोट पर भी मरीज को रेफर कर दिया जाता है. रेफर करने पर एम्बुलेंस की सुविधा नहीं दिया जाता है. जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा प्रभारी पवन कुमार मौजूद नहीं थे.बता दें कि इसके 15 दिन पहले सीएस ने अस्पताल का निरीक्षण किया था. उस समय एक भी डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं मिले. जिनका वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण निकाला गया है. इसके अलावे बिजली, पानी, शौचालय, साफ सफाई इत्यादि बिंदुओं पर भी जांच किया. जांच के दौरान आलाधिकारी पारस नाथ राय, अस्पताल प्रबंधक अंजनी कुमार, लैब टेक्नीशियन महफूज आलम, डॉक्टर मुबारक अली, ऑपरेटर दिलीप कुमार, चालक हरि किशोर कुमार मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026